कोरोना में "रोना "
आज 11 अप्रैल 2020 पूरा विश्व एक वैश्विक महामारी को झेल रहा हैं, जिसका नाम है "कोरोना" या Covid19. ऐसा माना जाता हैं कि इस महामारी की उत्पत्ति चीन देश से हुई! बहरहाल उतपत्ति कहीं से भी हुई हो लेकिन इस महामारी की वजह से कुछ ही दीनों में मौत का आंकड़ा कई हज़ार ऊपर जा चुका है और सबसे चिंताजनक बात तो यह है कि इस महामारी का उपचार अभी तक किसी देश को नहीं मिला है! इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए संपूर्ण देश "लाॅकडाऊन" की पद्धति को अपना रहा है, जिसकी वजह से प्रत्येक व्यक्ति को घर से बाहर न निकलने के लिए कहा गया है! ताकि यह महामारी और अधिक लोगों को संक्रमित न करें! इसी महामारी के दौर में "देवेंद्र शर्मा " अपने छोटे से परिवार के साथ भारत देश के नई दिल्ली शहर के द्वारका मोड़ के निवासी हैं! कई सालों पहले वह अपनी पत्नी चम्पा के साथ बिहार से दिल्ली आ कर बस गए थे! यहीं इनके तीनों बच्चों का जन्म तथा पालन- पोषण हुआ! पेशे से बढ़ई के उत्तम कारीगर हैं! जिंदगी में कई उतार चढ़ाव के बावजूद भी देवेंद्र अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ खुशी खुशी अपना जीवन यापन कर रहा था! बीच ...